देश-दुनिया
India–Saudi Arabia Relations: भारत-सऊदी अरब संबंधों में असीम संभावनाएं: नरेंद्र मोदी

India–Saudi Arabia Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया और इसे एक विश्वसनीय मित्र एवं सहयोगी करार देते हुए कहा कि वर्तमान समय उनके संबंधों के लिए आशाजनक समय है, जिसमें असीमित संभावनाएं हैं।
एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे
सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा से पहले अरब न्यूज को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे विश्व की शांति, प्रगति तथा समृद्धि के लिए एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे। (भाषा)



