Punjab Politics: जानें, कौन हैं राजिंदर गुप्ता, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव 24 अक्टूबर को होना है। इसके लिए पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा है कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) पंजाब विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए चुनाव हेतु श्री राजिन्दर गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में नामित करने की घोषणा करती है।
जानें, कौन हैं राजिंदर गुप्ता
राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट समूह के मानद चेयरमैन हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पंजाब की 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास भारी बहुमत है। ऐसे में राजिंदर गुप्ता की जीत लगभग तय मानी जा रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



