UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में पराजित होंगी विपक्षी पार्टियां: अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (Uttar Pradesh State Women Commission) की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बुधवार को दावा किया कि राज्य की 10 विधानसभा सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव में सभी विरोधी पार्टियों को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
अपर्णा यादव बाराबंकी में महिला उत्पीड़न की शिकायतों एवं समस्याओं के बारे में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंची थीं। बैठक के बाद वह बाराबंकी जिला कारागार का निरीक्षण करने भी पहुंचीं और वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
इन सीटों पर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है। (भाषा)



