राजनीति
Pollution: राहुल गांधी बोले, प्रदूषण अब केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल है

Pollution: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रदूषण अब केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल है। उनके मुताबिक, संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए और सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्रीय बजट में वास्तविक समाधानों के लिए वास्तविक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
जानें, क्या कहा राहुल ने
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शहरों में जहरीली हवा के बारे में लोगों के अनुभवों को पढ़ा, साथ ही उनके द्वारा बताए गए समाधान भी पढ़े। जब नागरिक बोलते हैं, तो संसद को सुनना चाहिए। संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। और इस बजट में असली समाधानों के लिए असली संसाधन लगाए जाने चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



