क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड का पूरा सच बाहर लाने के लिए सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट हो: भाई

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने शुक्रवार को मांग की कि इस हत्याकांड का पूरा सच उजागर करने के लिए दो प्रमुख आरोपियों सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोनम के भाई ने राजा रघुवंशी के पिंडदान अनुष्ठान में लिया भाग
इंदौर के राजा रघुवंशी के परिजनों ने शुक्रवार को पवित्र नगरी उज्जैन में दिवंगत आत्माओं के लिए पिंडदान अनुष्ठान किया, जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद भी शामिल हुआ। सोनम को चार अन्य लोगों के साथ अपने पति राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजा की हत्या तब की गई जब वे दोनों पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हनीमून मना रहे थे।

राजा, सोनम ने मेघालय के नोंग्रियाट होमस्टे में ठहरने, खाने के लिए 1380 रुपये का किया था भुगतान
अपनी हत्या से एक दिन पहले, इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम यहां एक होमस्टे में ठहरने के बाद कई घंटों के लिए गायब हो गए थे और देर रात को रात्रि भोजन के लिए वापस आए थे। होमस्टे के मालिक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिपारा होमस्टे के मालिक कॉन्स्टेंटाइन ने बताया कि इंदौर के दंपति ने 22 मई को हमारे यहां चेक-इन किया और एक-एक कॉफी का ऑर्डर दिया।

राजा के हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को सोनम का बताने की योजना बनाई थी: मेघालय पुलिस
राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की थी, ताकि उसे राजा की पत्नी सोनम का शव बताया जा सके और सोनम सच्चाई सामने आने तक कुछ और दिनों तक छिपी रहे। मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेघालय पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था और वह सह-साजिशकर्ता थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button