देश-दुनिया
Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक मई से रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा जानना अनिवार्य

Marathi: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को कहा कि राज्य में एक मई से सभी लाइसेंस प्राप्त रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी जानना अनिवार्य होगा और मोटर परिवहन विभाग के कार्यालयों के माध्यम से एक राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
सरनाइक की चेतावनी
अपने कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में सरनाइक ने चेतावनी दी कि जिन चालकों को मराठी का बुनियादी ज्ञान नहीं है, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। (भाषा)



