देश-दुनिया
AIMPLB: युद्ध किसी मुद्दे का समाधान नहीं, आपसी बातचीत से मुद्दे सुलझाने चाहिए: पर्सनल लॉ बोर्ड

AIMPLB: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर कहा है कि देशों को आपसी बातचीत से मुद्दों को सुलझाना चाहिए क्योंकि युद्ध किसी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता।
आतंकवाद पर चिंता जताई
बोर्ड ने एक प्रस्ताव में आतंकवाद पर चिंता भी जताई और कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करता है। (भाषा)



