देश-दुनिया
Israel News: इजराइल ने गाजा पट्टी में सभी सहायता आपूर्ति पर लगाई रोक

Israel: इजराइल ने रविवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्ति को रोक रहा है और चेतावनी दी कि यदि हमास ने संघर्ष विराम के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसे अतिरिक्त परिणाम भुगतने होंगे।
संघर्ष विराम समझौते को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप
हमास ने इजराइल पर नाजुक संघर्ष विराम समझौते को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सहायता बंद करने का उसका फैसला जबरन वसूली का घटिया हथकंडा, युद्ध अपराध और (संघर्ष विराम) समझौते पर हमला है। (भाषा)



