शहर-राज्य

Leopard Trapped: यूपी के लखीमपुर खीरी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दुधवा बाघ अभयारण्य के लखीमपुर खीरी स्थित बफर जोन में इंसानी बस्तियों के पास पिछले काफी समय से आवाजाही कर रहे एक तेंदुए को मंगलवार को दक्षिण निघासन वन क्षेत्र में पकड़ लिया गया। दक्षिण निघासन के रेंज अधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि काफी समय से एक तेंदुए की मानव बस्तियों के पास आवाजाही की खबरें आ रही थीं, जिससे खदरिया फार्म, गोविंदपुर फार्म और बरूही फार्म के निवासियों में दहशत का माहौल था।

बकरी खाने के लिए पिंजरे में घुसा तेंदुआ पकड़ गया
उनके मुताबिक, तेंदुए ने दो कुत्तों को मार डाला था। हालांकि उसने किसी इंसान पर हमला नहीं किया था। मंगलवार सुबह तेंदुआ बकरी को खाने के लिए पिंजरे में दाखिल हुआ, तभी उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए तेंदुए को पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा गहन चिकित्सा जांच के लिए लुधौरी रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। पकड़ा गया तेंदुआ करीब तीन साल का स्वस्थ नर है।

जानें, कब-कहां पकड़े गए बाघ और तेंदुए
अधिकारियों के अनुसार, पिछली 13 नवंबर को बफर जोन के अधिकारियों ने मझगईं रेंज से एक नर बाघ को पकड़ा था। उसके बाद 15 नवंबर को उसी मझगईं वन रेंज से एक तेंदुआ पकड़ा गया था। विगत 23 नवंबर को महेशपुर रेंज में दक्षिण खीरी वन अधिकारियों ने एक नर बाघ को पकड़ा था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button