राजनीति

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के महादुखी काल का होगा अंत: अखिलेश यादव

Maharashtra Election 2024: विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) में संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।

अखिलेश यादव की महाराष्ट्र के निवासियों और मीडियाकर्मियों से अपील
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर महाराष्ट्र के निवासियों और मीडियाकर्मियों को संबोधित एक अपील में सपा प्रमुख यादव ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति के खिलाफ एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।

शिवसेना ने सांसद मिलिंद देवड़ा को आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे एवं शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस में रह चुके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री देवड़ा इस साल लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना में शामिल हो गए थे। वह बाद में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

कांग्रेस ने दो सीट पर उम्मीदवार बदले
कांग्रेस (Congress) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 14 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की, जिसमें दो निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं। नई सूची के साथ महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन की घटक कांग्रेस ने अब तक 99 उम्मीदवारों की घोषणा की है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button