राजनीति
Haryana Election Result: लाडवा से जीते नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया

हरियाणा (Haryana ) के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) लाडवा (Ladwa) विधानसभा सीट से 16,054 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को चुनाव में हराया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी। सैनी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
मतदाताओं को जताया आभार
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मतदाताओं का भी आभार जताया। सैनी ने कहा कि मैं इसका पूरा श्रेय मोदी जी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से, उनके मार्गदर्शन में, हरियाणा के लोगों ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। (भाषा)



