देश-दुनिया

Tariff War: जीटीआरआई ने कहा, भारत को अमेरिका के साथ सभी वार्ताओं से हट जाना चाहिए, जानें-टैरिफ वार पर किसने-क्या कहा

GTRI: आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने शनिवार को कहा कि भारत को अमेरिका के साथ सभी वार्ताओं से हट जाना चाहिए और ट्रंप प्रशासन के साथ उसी तरह से बातचीत की तैयारी करनी चाहिए, जैसे चीन और कनाडा जैसे देश कर रहे हैं।

जीटीआरआई ने कही ये बात
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका भारत पर उन व्यापार मांगों को स्वीकार करने के लिए भारी दबाव डाल रहा है, जो मोटे तौर पर अमेरिकी हितों के अनुकूल हैं।

भारत शुल्क में कटौती करने पर सहमत हुआ: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अपने शुल्क में ‘पर्याप्त’ कटौती करने के लिए सहमत हो गया है, क्योंकि भारत अमेरिका पर बहुत अधिक शुल्क लगाता है, जिससे वहां उत्पाद बेचना मुश्किल हो जाता है।

ट्रंप की बात सही तो भारतीय अर्थव्यवस्था कुचल जाएगी, संसद को विश्वास में लें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 10 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में टैरिफ (शुल्क) के विषय पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि यदि ट्रंप की बात सही है तो यह मोदी सरकार का आत्मसमर्पण है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था अधिक कुचल जाएगी।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button