क्राइम

Court News: सुप्रीम कोर्ट में अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार विधि छात्रों को जेल भेजा गया

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार दो विधि छात्रों को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों छात्रों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि की अदालत में पेश किया गया।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया
अदालत ने दिल्ली पुलिस का 14 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध स्वीकार करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। साथ ही, निर्देश दिया कि दोनों को 29 जुलाई को अदालत के समक्ष पेश किया जाए। दोनों को 10 जुलाई को हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष अनुमति याचिका (सिविल) की सुनवाई के दौरान हुई थी।

जानें, क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, सुनवाई के दौरान कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, अदालत कक्ष के अंदर कागज फेंके और हंगामा किया, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। पुलिस के अनुसार, जब एक सुरक्षाकर्मी ने रोकने की कोशिश की, तो कथित तौर पर उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें अपनी सरकारी ड्यूटी करने से रोकने का प्रयास किया। इस मामले में तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button