देश-दुनिया

PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी ने ओडिशा से की 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

PM Modi In Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बीएसएनएल की स्वदेशी फोर जी सेवाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने कहा कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- विकसित ओडिशा। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी फोर जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button