क्राइम
ED: ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पेश होने के लिए जारी किया समन

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के इस सप्ताह उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने का ताजा समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी भी ईडी द्वारा दूसरी बार समन जारी किए जाने के बावजूद 17 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थीं। उन्हें संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहला समन 10 फरवरी को जारी किया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं, जिसके बाद उन्हें नया नोटिस दिया गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी ने उन्हें भी अगली तारीख दी है या नहीं। (भाषा)



