देश-दुनिया

NEET UG Result 2025: नीट-यूजी रिजल्ट जारी, राजस्थान के महेश शीर्ष पर, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर

NEET UG Result 2025: राजस्थान के महेश कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक उत्तीर्ण
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button