BSF: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर निगरानी बढ़ने से घुसपैठ में आई कमी, बर्फबारी में फंसे चार नागरिकों को बचाया

Jammu And Kashmir LOC: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की सतर्कता और आधुनिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल के कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें नाकाम रही हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने कहा कि खुफिया जानकारी है कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर लॉन्च पैड (आतंकवादी ढांचों) पर इंतजार कर रहे हैं।
भारी बर्फबारी में फंसे चार नागरिकों को बचाया
कंपनी कमांडर, एफडीएल-गन हिल, 166 बटालियन बीएसएफ ने कंपनी एओआर में भारी बर्फबारी में फंसे चार नागरिकों को बचाया। कम दृश्यता के बावजूद बीएसएफ ने त्वरित बचाव अभियान चलाया, पीड़ितों का पता लगाया और एक बच्चे व महिला सहित उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, उन्हें चिकित्सा सहायता, भोजन और आश्रय भी प्रदान किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



