क्राइम

Love Affair: नीट अभ्यर्थी का पटरियों पर शव मिलने के मामले में पुलिस ने जताई खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों से 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी का क्षत-विक्षत शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि कथित खुदकुशी का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई मार्ग की पटरी पर मिला था शव
पुलिस ने बताया कि शव बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई मार्ग की पटरी पर मिला। शव से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान बिहार के बक्सर निवासी हिमांशु सिंह राजपूत के रूप में हुई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button