Nepal News: हिंसक प्रदर्शनों के बाद काठमांडू घाटी में पुलिस ने धीरे-धीरे बहाल किया कामकाज

Nepal: नेपाल का पुलिस बल इस सप्ताह की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन के दौरान थानों और चौकियों में तोड़फोड़ या आग लगाने की घटनाओं के बाद धीरे-धीरे कामकाज बहाल कर रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेपाल की राजनीति पर सबकी नजर है।
सैन्य मध्यस्थता के तहत राजशाही बहाल करने की साजिश, नेपाल के नागरिक समाज से जुड़े संगठन का दावा
नेपाल में नागरिक समाज से जुड़े एक संगठन ने आरोप लगाया है कि देश में सैन्य मध्यस्थता के तहत राजशाही बहाल करने की साजिश रची जा रही है। संगठन का कहना है कि यह साजिश केपी शर्मा ओली प्रशासन के पतन के बाद संक्रमणकालीन सरकार के गठन के लिए राजनीतिक बातचीत जारी रहने के बीच रची जा रही है।
नेपाल के राष्ट्रपति ने की शांति की अपील, अंतरिम सरकार को लेकर गतिरोध जारी
नेपाल सरकार के लिए अंतरिम प्रमुख के चयन को लेकर गतिरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा, वहीं राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य संवैधानिक ढांचे के भीतर राजनीतिक संकट का समाधान ढूंढना है। गौरतलब है आजकल नेपाल के नित बदलते घटनाक्रम पर दुनिया की नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



