क्राइम
Delhi News: पिस्तौल दिखाकर एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भैरों मंदिर के निकट दो व्यक्तियों से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण लूटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि घटना 24 सिंतबर को हुई थी, जब आभूषण की दुकान पर काम करने वाले शिवम कुमार यादव (28) और राघव (55) स्कूटर पर 500 ग्राम सोने और 35 किलोग्राम चांदी के सामान से भरे दो बैग लेकर चांदनी चौक से भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



