नारी शक्ति

International Womens Day: कई महिलाओं ने विविध क्षेत्रों में बनाई अपनी पहचान : द्रौपदी मुर्मू

Womens Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव हैं और उनमें से कई ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है, लेकिन उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

राष्ट्रपति ने सभी बहनों और बेटियों को दीं शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में राष्ट्रपति ने सभी बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दीं और इस दिन को महिला शक्ति की उपलब्धियों और देश और समाज में उनके अद्वितीय योगदान का सम्मान करने का अवसर बताया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button