देश-दुनिया

UAE Attack: पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा की

India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर फुजैरा पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए है। फुजैरा के एक प्रमुख तेल उद्योग क्षेत्र में ड्रोन हमलों के कारण लगी आग में भारतीयों के घायल होने के एक दिन बाद मोदी ने इन हमलों की कड़ी निंदा की। यूएई ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।

यूएई हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यूएई पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। भारत यूएई के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है। हॉरमुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button