Karnataka News: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत के मामले में बेटे को मां व बहन की संलिप्तता का संदेह

Karnataka Crime: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की मौत के मामले में उनके बेटे ने अपने पिता की हत्या में अपनी मां और बहन की संलिप्तता का गहरा संदेश जताया जिसके बाद दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने घटना के सिलसिले में ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपने आवास में मृत पाए गए
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। शव पर चोटों के निशान होने के कारण यह संदेह है उनकी हत्या की गई होगी।
पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले की सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी : गृह मंत्री
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले पर गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही सच पता चल पाएगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास में खून से लथपथ मृत पाए गए थे।
पत्नी ने पूर्व डीजीपी प्रकाश को चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था : पुलिस सूत्र
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने उन्हें चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने इस मामले की मुख्य संदिग्ध पल्लवी और उसकी बेटी कृति को हिरासत में लिया है। (भाषा)



