UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, जनता यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए करेगी साफ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि जनता अगले विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ कर देगी।
कहा, सरकार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे रही
लखनऊ में मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह और नकद भुगतान रहित चिकित्सा सुविधा के कार्ड वितरण कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे रही है।
यह भी कहा सीएम योगी ने
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बबुआ ने एक बयान दिया है कि हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा है कि जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



