शहर-राज्य

Mahakumbh 2025: पीएम मोदी बुधवार को महाकुंभ मेला का करेंगे दौरा, संगम में लगाएंगे डुबकी

Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेला का दौरा करेंगे और पूर्वाह्न करीब 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे तथा गंगा की पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

13 जनवरी को शुरू हुआ था महाकुंभ, 26 फरवरी तक चलेगा
महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ। यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज यात्रा के दौरान पीएम ने विकास परियोजनाओं का किया था उद्घाटन
बयान में कहा गया है कि इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button