देश-दुनिया

Delhi News: रेखा गुप्ता बोलीं, दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं हटेगी; सभी को घर देने के लिए संशोधित की जाएंगी नीतियां

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी झुग्गी को तब तक नहीं तोड़ा जाएगा, जब तक उसमें रहने वालों को स्थायी मकान नहीं दे दिए जाते। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो उनकी सरकार सभी के लिए सम्मान और आवास सुनिश्चित करने के लिए नीतियों में संशोधन करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली को कूड़े से आजादी सफाई अभियान की शुरुआत की
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान दिल्ली को कूड़े से आजादी की शुरुआत झाडू लगाकर की। इस अभियान के तहत उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग का दौरा किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button