क्राइम
Delhi News: ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ई-कॉमर्स कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 1.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ऐसे की ठगी
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला उस समय सामने आया, जब शिकायतकर्ता अरविंद ने दो अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन एक इलेक्ट्रॉनिक शेवर खरीदा, जो खराब निकला। चार अक्टूबर को ग्राहक सेवा का नंबर तलाशते समय उसने एक ऐसे नंबर पर संपर्क किया, जो असली प्रतीत हो रहा था और इस नंबर पर संपर्क करने पर उसे धनवापसी का आश्वासन दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


