क्राइम
Lawrence Bishnoi: एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर रखा 10 लाख रुपये का इनाम

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, गत अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है। (भाषा)


