क्राइम

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नवीन शाहदरा में हाल में हुए एक विवाद को लेकर अपराधिक पृष्ठभूमि वाले 27 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मिठाई की दुकान के बाहर हुई वारदात
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना नवीन शाहदरा स्थित मिठाई की एक दुकान के बाहर हुई। पुलिस को इसकी सूचना रात में 11 बजकर नौ मिनट पर मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button