क्राइम

CJP Protest: नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा: दिल्ली पुलिस

CJP: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। कनॉट प्लेस में प्रस्तावित लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले दोनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

कॉजपा ने दीपके के ठिकाने के बारे में पूछा, वकील आरके पुरम थाने में नेहा से मिले
कॉजपा ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, जबकि आइसा ने दावा किया कि उसकी अध्यक्ष नेहा बोरा का पता चल गया है और वह कई घंटों तक उनके ठिकाने को लेकर बनी अनिश्चितता के बाद आरके पुरम पुलिस थाने में मिलीं। आइसा ने कहा कि उसके वकील आधी रात के आसपास आरके पुरम थाने में नेहा से मिल सके। इससे पहले उन्हें पांच घंटे तक दिल्ली में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी रिहाई के समय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। साथ ही, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी होने के बावजूद पुलिस उन्हें दवाएं देने से इनकार कर रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button