देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बृहस्पतिवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। आसमान में काले बादल छाए रहे। यूपी के भी कई जिलों में बारिश हुई। गाजियाबाद में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। हरियाणा के भी कई जिलों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। खेतों और मंडियों में पड़ी धान और बाजरे की फसल भीग गई।

राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आलोवृष्टि का अनुमान
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आज बृहस्पतिवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय होने से 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button