देश-दुनिया
PM Modi Chennai Visit: पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री विजय संग किया सफर, रोड शो भी किया

Narendra Modi In Chennai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नयी मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सवारी भी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में किया रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए रविवार को चेन्नई पहुंचे। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब 11 बजे हवाई अड्डे पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे। (भाषा)



