क्राइम

ED: ईडी ने कुर्क की ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद भी वेतन लेने वाले मदरसा शिक्षक की जमीन

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के एक मदरसा शिक्षक की 53.46 लाख रुपये मूल्य की जमीन कुर्क की है। एजेंसी ने बताया कि शिक्षक पर ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद भी राज्य सरकार से वेतन और पेंशन लेने का आरोप है।

ईडी ने इसलिए कुर्क की संपत्ति
ईडी से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने के बावजूद सरकारी खजाने से वेतन व पेंशन का लाभ प्राप्त करने के मामले में ईडी, लखनऊ ने शम्सुल हुदा खान के नाम पंजीकृत खलीलाबाद, जिला संत कबीर नगर स्थित 53.46 लाख रुपये मूल्य के एक आवासीय भूखंड को पीएमएलए, 2002 के तहत अनंतिम रूप से कुर्क किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button