Aap Protest: दिल्ली में सीईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत कई हिरासत में

Delhi News: दिल्ली में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। राजनीतिक दल और आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई तथा अन्य छात्र संगठनों के सदस्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

आप और छात्र संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के आसपास यातायात प्रतिबंध
दिल्ली यातायात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) और छात्र संगठनों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए हैं तथा लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की है। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाताओं के कथित रूप से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छात्र संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और जंतर-मंतर के नजदीक स्थित पटेल चौक सहित 12 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया। ये प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाताओं के बड़े पैमाने पर कथित रूप से नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



