देश-दुनिया

Tribute: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि गांधी का शाश्वत संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने कहा कि बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल था जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है। शास्त्री का राष्ट्र के कल्याण के प्रति समर्पण प्रधानमंत्री के तौर पर उनके छोटे से कार्यकाल के दौरान भी दिखा। शास्त्री ने सैनिकों और किसानों को देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का मंत्र दिया था।

दो अक्टूबर इसलिए है खास
भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। अहिंसा के इस पुजारी के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र ने उनके जन्मदिन को अहिंसा दिवस घोषित किया है। हर साल दो अक्टूबर का दिन भारत के दो महान सपूतों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button