देश-दुनिया

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी बोले, कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहसिक कृत्य से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई।

140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि कैप्टन स्मित मच्छर ने दुनिया को साहस की सबसे बड़ी मिसाल दिखाई है। अपनी जान की परवाह किए बिना, उन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 9/11 जैसे एक और हमले को होने से रोका। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

भारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान गिराने की कोशिश किया नाकाम, यात्री तेल अवीव लौटे: मीडिया
फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान के भारतीय कैप्टन ने तब एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया, जब वह विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ गया। इस घटना के चलते विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हालांकि इस घटना के कुछ घंटों के बाद यात्री फ्लाईदुबई के दूसरे विमान से तेल अवीव लौट गये। इजराइली मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार वेबसाइट वाईनेट ने इजराइली अधिकारियों के हवाले से बताया कि सह-पायलट ओमान का नागरिक है और उस पर विमान को गिराने की कोशिश करने का संदेह था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button