राजनीति
UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को अपने कृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए

UP News: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के तीखे विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को अपने कृत्य के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं और देश की जनता जनार्दन से माफी मांगनी चाहिए।
जानें, क्या कहा सीएम योगी ने
योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत अन्य विपक्षी दलों के आंदोलन की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। (भाषा)



