Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले, सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद से निपटने की भारत की नीति का पेश किया साहसिक उदाहरण

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादी हमलों का दर्द झेल रहे भारत का निर्णायक जवाब थी और इसने आतंकवाद से निपटने की देश की नीति का एक साहसिक उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलता है और देश ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद का कड़ा एवं निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
कहा, भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के एक शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद 28-29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारत के वीर जवानों ने जिस तरह नियंत्रण रेखा पार कर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उससे पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद का कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद से निपटने की भारत की नीति का एक नया साहसिक उदाहरण पूरी दुनिया के सामने पेश किया। भारत ने आतंकवादी हमलों का दर्द लंबे समय तक सहा और सर्जिकल स्ट्राइक इसका निर्णायक जवाब थी। भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रहा है। भारतीय सेना ने उरी में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
आनलाइन गणना सुविधा का लाभ उठाने का भी किया आग्रह
पीएम मोदी ने जारी जनगणना प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है और इसमें हर नागरिक की भूमिका है।उन्होंने लोगों से जनगणना के दौरान आनलाइन गणना सुविधा का लाभ उठाने का भी आग्रह किया।
कहा, देश के युवा नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे
प्रधानमंत्री ने मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि देश के युवा नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। नशा मुक्त युवा अभियान के माध्यम से युवा रचनात्मक अभियानों और गतिविधियों के जरिए जागरूकता फैला रहे हैं। नशा मुक्त युवा अभियान के दौरान देशभर में लाखों युवाओं ने नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने खुद नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है।
अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी और कहा कि उन्होंने समाज के बीच रहते हुए भी एक तपस्वी जैसा जीवन जिया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी और उसमें जो ऊर्जा भरी, उसी का परिणाम आज हम अयोध्या में भव्य मंदिर के रूप में अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



